बिजनौर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में राणा सांगा पर की गई टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को शास्त्री चौक पर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच पुतले की खींचतान भी हुई। इस दौरान भास्कर सिंह, सुधांशु चहल, प्रवेश राजपूत, सतेंद्र सिंह, जतिन, आशु कुनाल ओली मौजूद रहे।