फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गालीबाज थानाध्यक्ष, भाषा की मर्यादा लांघने पर लाइन हाजिर

Tue, 24 Sep 2024 03:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। भाषा की मर्यादा को लांघ चोरों की हिमायत में उतरे थानाध्यक्ष धीरज नागर पर कार्रवाई की गाज गिरी है। थाने की कमान वापस लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेज दिया। मीडियाकर्मियों को गालियां देने वाले थानाध्यक्ष के ऑडियो संग चोरी का माल खरीदने के आरोप में घिरे आरोपियों को संरक्षण देने के पूरे प्रकरण में जांच भी बैठा दी गई है। एसपी के आदेश पर सीओ पूरे मामले में जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व ग्राम सुमालखेड़ी निवासी नासिर अंसारी के बंद मकान से सोने चांदी के कीमती आभूषण व कीमती बर्तन सहित लाखों रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर गुरुद्वारा के निकट ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण व मुस्लिम चौधरियान शाही मस्जिद के निकट बर्तन की दुकान से बर्तन बरामद किए थे। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने दोनों ही दुकानदारों को थाने लाकर बाद में छोड़ दिया था। सभी सामान चोरों के पास से ही बरामद करने की बात कही थी। दुकानदारों को छोड़ने के सवाल पर थानाध्यक्ष धीरज नागर का कहना था कि चोरी का सामान खरीदना अपराध नहीं है, इसलिए दोनों दुकानदार को छोड़ दिया गया है।

सोमवार को अमर उजाला ने शीर्षक थानाध्यक्ष का बेतुका बयान खबर प्रमुखता से प्रकाशित क़ी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने सुबह ही सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें