फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में निपुण होने में बाधा बन रही छात्रों की अनुपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में होशियार बनाने को निपुण योजना के तहत कवायद चल रही है। इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही अध्यापकों की जवाबदेही निश्चित की जा रही है, लेकिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थित उनके निपुणता में बाधा बन रही है।
विज्ञापन

निपुण भारत योजना के तहत कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान, पढ़ना, गणित, हिंदी आदि विषयों में होशियार बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से ब्लाक स्तर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को बता रहे है कि इस माह में कितना तथा एक वर्ष में कितना छात्रों को पढ़ाना है। इसके साथ ही शिक्षकों की जवाबदेही तय की गई है। शिक्षकों को दिए निश्चित समय में छात्रों पढ़ाकर होशियार बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय में पढ़ाने के दौरान छात्रों की अनुपस्थित शिक्षकों के आगे सबसे बड़ी परेशानी है। छात्रों की औसतन उपस्थिति करीब 70 प्रतिशत रह रही है।
अभिभावकों को प्रेरित करेंगे
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शतप्रतिशत करने के लिए शिक्षक अभिभावकों से मिलेंगे और उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए रोजाना विद्यालय भेजने को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

निपुण भारत योजना के तहत ब्लाक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक विद्यालयों में छात्रों को नवाचार के साथ पढ़ाकर होशियार बना रहे हैं। छात्रों की उपस्थित शतप्रतिशत करने को शिक्षक अभिभावक से मिलकर उन्हें छात्रों को विद्यालय भेजने को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें