होली मिलन में खूब उड़ा अबीर गुलाल
बिजनौर। हनुमत अलवर दैवीय स्थल ट्रस्ट के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम बाग घेर मोहल्ला जाटान में हुए कार्यक्रम ट्रस्ट सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। ट्रस्टी जिम्मी सिंह व मुख्य ट्रस्टी अशोक चौधरी ने कहा कि यह त्योहार सौहार्द का संदेश देता है। कहा कि सभी त्योहारों के अंदर एकता व भाईचारे का संदेश छिपा होता है। कहा कि अगर किसी को रंग लगवाने में आपत्ति हो तो उसे रंग नहीं लगाना चाहिए। सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया गया। सभी सदस्यों को मिठाई व गुलाल वितरित किया गया। इस दौरान काजल, पूर्णिमा चौधरी, यश चौधरी, युग, ब्रजवीर सिंह, चंचल शर्मा, रजनी, किरण, पारुल, व्रत चौधरी, सोमकार, मंजूलता सैनी, पम्मी चौधरी, गीता आदि मौजूद रहे।