आभा फाउंडेशन ने एक और कन्या का कराया विवाह
नूरपुर। समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन ने ग्राम टंढेरा में अपने खर्च पर एक निर्धन कन्या का विवाह कराया।
आभा फाउंडेशन द्वारा लगातार निर्धन कन्याओं के विवाह के अलावा गरीबों में लिहाफ वितरण व लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था की प्रबंध निदेशक आभा सिंह ने बताया कि उनकी संस्था इससे पहले 28 कन्याओं का विवाह करा चुकी है। रविवार को संस्था द्वारा ग्राम टंढेरा की आंबेडकर धर्मशाला में एक कन्या का विवाह कराया गया। इस आयोजन में धामपुर विधायक अशोक राणा और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान आदित्य सिंह, बीरबल सिंह, सुरेश, जितेंद्र चौधरी, ओमकार राठी, ध्यान सिंह, धर्मेंद्र जोशी, आदि मौजूद रहे।