फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आकिब और दीक्षित कुमार बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। एचसीएम इंटर काॅलेज में चल रही 54वीं रामगंगा क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। हेमर थ्रो सीनियर में धर्मपाल सिंह व कपिल कुमार, लम्बी कूद सीनियर में अक्षय कुमार व प्रशांत कुमार क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। एचसीएम इंटर काॅलेज कासमपुरगढ़ी के आकिब 800मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ जीतकर जूनियर वर्ग में चैंपियन बने। दीक्षित कुमार जीआईसी अफजलगढ़ 200 मीटर, 4000 मीटर व 5000 मीटर सीनियर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बने। क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने विजय छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्याम सिंह और कॉलेज अध्यक्ष संजीव कुमार व प्रबंधक मेघनाथ सिंह ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें