फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज पर भी बनेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
चांदपुर टेलीफोन एक्सचेंज में आधार कार्ड सेंटर का फीता काटकर शुभारम्भ करते जनरल मेनेजर शंकर दयाल - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
टेलीफोन एक्सचेंज पर भी बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन

चांदपुर। टेलीफोन एक्सचेंज के उपभोक्ता सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनाने का सेंटर शुरू हो गया। यहां नए आधार कार्ड बनेंगे और उसमें संशोधन भी किया जाएगा।
बुधवार को मोहल्ला काजीजादगान स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के उपभोक्ता सेवा केंद्र में आधार कार्ड सेंटर का शुभारंभ जनरल मैनेजर शंकर दयाल यादव ने फीता काटकर किया। वर्तमान में चांदपुर पोस्ट ऑफिस और पंजाब नेशनल बैंक में ही आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने की सुविधा थी। शुभारंभ अवसर पर शंकर दयाल यादव ने बताया कि इस केंद्र पर नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आधार कार्ड में संशोधन भी किया जाएगा। उसके बाद अब चांदपुर टेलीफोन एक्सचेंज में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू की गई है। सेंटर पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आधार कार्ड बनाने व संशोधन किए जाएंगे। जिले के अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें