फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - यूपी बोर्ड के स्कूलों में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Fri, 19 May 2023 10:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधार कार्ड प्रस्तुत नहीं करने पर दाखिला हो सकता है निरस्त
विज्ञापन




- कॉलेलों में आज आधार प्रमाणीकरण कराने का आखिरी दिन





बिजनौर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर काॅलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। यदि किसी विद्यार्थी ने अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है तो उसका बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। विद्यार्थी का दाखिला भी अमान्य होने का खतरा है। आधार प्रमाणीकरण की 20 मई आखिरी तारीख है।



शासन के समक्ष अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा राज्य के छात्रों के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने के मामले सामने आते रहते हैं। आरोप है कि बाहरी राज्यों के छात्र तथ्यों को छिपाकर धोखाधड़ी से परीक्षा देते हैं। शासन ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शासन ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। 2023-24 का शिक्षा सत्र 01 अप्रैल से चल रहा है। छात्रों को संबंधित विद्यालय में आधार कार्ड जमा करना जरूरी है। आधार प्रमाणीकरण की आखिरी तारीख 20 मई अर्थात आज है। विद्यार्थी या उनके अभिभावक विद्यालय में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









छात्रों के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने की तैयारी



डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कक्षा 09 व कक्षा 11 में दाखिला लेने वाले हर विद्यार्थी का बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होता है। छात्र रजिस्ट्रेशन होने पर ही कक्षा 10 व कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षा दे सकता है। परंतु बोर्ड ने हर कक्षा के छात्र का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। आधार प्रमाणीकरण होने के बाद छात्रों के फर्जीवाड़ा पर लगाम लग सकेगी। जिन विद्यार्थियों ने आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है वे 20 मई तक आधार प्रमाणीकरण करा लें। बताया कि 21 मई से विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें