मछली पकड़ने गए युवक की खो नदी में डूबने से मौत
शेरकोट। दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए 27 वर्षीय युवक की खो नदी में डूबने से मौत हो गई।
मोहल्ला अचारजान निवासी परवीन सिंह का पुत्र रामअवतार मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ हाईवे 74 स्थित मनोकामना मंदिर के पीछे प्रवाहित हो रही खो नदी में बृहस्पतिवार दोपहर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय अचानक रामअवतार का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों मेे काम कर रहे लोग घटना स्थल की ओर से दौड़ पड़े। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी गई। गोताखोरों ने किसी तरह से बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे उठाकर धामपुर में ले गए और वहां पर एक निजीअस्पताल में भर्ती कराया। जब डाक्टर परीक्षण कर रहे थे तो इस दौरान रामअवतार की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।