फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव रसूलपुर नगला में रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या

Mon, 17 Jun 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला में शनिवार की रात चचेरे और तहेरे भाइयों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसमें बाइक का साइलेंसर सिर में लगने से तहेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, बकरीद की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर नंगला निवासी आदिल और उसका चचेरा भाई सद्दाम दिल्ली में रहकर सिलिंग का काम करते हैं। बकरीद पर दोनों घर आए थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे आदिल (23) का रुपये के लेनदेन को लेकर सद्दाम से विवाद हो गया। आरोप है कि सद्दाम ने आदिल पर बाइक के साइलेंसर से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से आदिल घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ ले गए, जहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बकरीद की खुशी मातम में बदल गई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने बताया कि आदिल ने सद्दाम से 25 हजार रुपये मांगे थे। इसे लेकर विवाद हो गया। सद्दाम ने बाइक का साइलेंसर आदिल के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आदिल के भाई आरिफ ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें