फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क पर टहलने निकले युवक की दुर्घटना में मौत

Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। सोमवार की रात्रि सड़क पर टहलने निकले व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मखवाड़ा निवासी रविंद्र सिंह (36) सोमवार की देर रात्रि खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह नजीबाबाद कोतवाली हाईवे पर भट्टे के पास आए तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह को ग्रामीणों ने रविंद्र का शव पड़ा देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें