फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईद पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बकरीद मनाने घर आए ग्राम मंझेड़ा निवासी अनस 18 वर्ष पुत्र बुन्दु की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका साथी शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई जावेद ने बताया कि उसका भाई अनस मुंबई में रहकर सैलून पर काम करता था। अनस ईद मनाने के लिए सोमवार को ही मुबंई से गांव आया था। मंगलवार की शाम अनस गांव निवासी अपने साथी शाकिब के साथ बाइक से अफजलगढ़ के लिए निकला। जहां शेरकोट में हाईवे किनारे स्थित गैस एजेंसी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए चक शहजानी स्थित अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने अनस को मृत घोषित कर दिया जबकि शाकिब का गंभीर अवस्था में उपचार किया जा रहा है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। ईद से ठीक पहले जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें