बास्टा। मोहल्ला घोबियान निवासी जाकिर पुत्र हबीब ने बताया कि लूडो खेलने के ऊपर किसी बात को लेकर मोहल्ला के ही युवक से कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने लूडो फाड़ दी जिससे दोनों में गाली-गलौज हुई। घटना की वीडियो भी वायरल हो रहा है। जाकिर के परिजनों का कहना है कि आरोपी ईंट से जाकिर के सिर में वार कर उसे अधमरा कर भाग निकला। घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि घायल को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर घायल को पुलिस अधीक्षक के पास ले गए। पुलिस अधीक्षक ने घायल जाकिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए। संवाद