फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर में डूबने से एक युवक की मौत

Wed, 07 Aug 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बरुकी मैं नहर में डूबने वाले मोहित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजनौर, कोतवाली देहात। नहाते समय नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुर निवासी मोहित (30) पुत्र निरंकार बरूकी के निकट नहर में नहा रहा था। वह सिकेड़ा के निकट स्थित फाल के पास नहा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह तैरना जानता था और नहर में तैर भी रहा था। अचानक वह डूब गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पर पहुंसी और ग्रामीणों के साथ डूबे हुए मोहित को तलाश कराया। लेकिन मोहित का पता नहीं चला। मोहित की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने मोटर बोट की मदद से नहर में कांबिंग की। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद मोहित का शव बरामद हुआ।
मोहित की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मोहित अविवाहित था। मोहित की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें