धामपुर में भाजपा का झंडा लगी गाड़ी के बोनट पर बैठी महिला स्रोत वीडियोग्रैब
धामपुर। कालागढ़ मार्ग पर इंदिरा कालोनी के सामने बुर्काधारी महिला ने काफी देर तक हंगामा किया, जिस देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला मार्ग से गुजर रही एक भाजपा की झंडी लगी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई। लोगों ने महिला ने जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला को थाने लाया गया है। प्रथम दृष्टया महिला मंदबुद्धि प्रतीत हो रही है। महिला से उसके घर व परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।