फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना चौराहे पर बिजली की लाइन पर गिरा पेड़, बिजली के तार टूटे

विज्ञापन
धामपुर में नगीना चौराहे पर बिजली की लाइन पर गिर पड़ा पेड़। संवाद
विज्ञापन
धामपुर। नगीना चौराहे पर शुक्रवार रात बारिश और तेज हवा के कारण एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए और क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई।गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत निगम और वन विभाग ने शाम तक पेड़ हटाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगीना चौराहे पर वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेड़ को जल्द हटवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें