फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव पिलाना में किशोरी को गुलदार ने मार डाला

विज्ञापन
हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव पीलाना में गुलदार के हमले में मरने वाली युवती सलोनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
मां के साथ जंगल में घास काटने गई थी किशोरी
विज्ञापन

परिजनों ने हंगामा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव पिलाना के जंगल में घास काट रही किशोरी को गुलदार ने हमला कर मार डाला। परिजनों ने हंगामा कर वन विभाग पर गुलदार के मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह गांव पिलाना निवासी सलोनी (15) पुत्री कोमल सिंह सैनी अपनी मां बबली और अन्य सात-आठ महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार को देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर गुलदार किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ईख से निकालकर परिजन किशोरी को सीएचसी स्याऊ ले आए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने सीएचसी स्याऊ पर हंगामा किया। आरोप था कि गांव में गुलदार कई दिन से दिखाई दे रहा था। सूचना के बावजूद वन विभाग ने कार्रवार्र नहीं की। एसडीएम विजय शंकर, सीओ राजेश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि गुलदार का शिकार हुई किशोरी के परिजनों को शासनादेश के अनुसार निश्चित मदद दिलाई जाएगी। वन विभाग की ओर से भी नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें