फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूली वाहन भिड़े, एक छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्कूली वाहन भिड़े, एक छात्र घायल
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर हीमपुर दीपा गांव के पास अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय दो स्कूल वाहनों की भिड़ंत में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की तहरीर दे दी गई है। चांदपुर बिजनौर मार्ग पर हीमपुर दीपा गांव के पास शनिवार की सुबह एमडी पब्लिक स्कूल बिजनौर और जेके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अजुपुरा जट के स्कूल वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें छात्र श्रीयांश पुत्र सत्यवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चों मे चीख पुकार मच गई। टक्कर लगने से छात्र श्रीयांश आठ वर्ष पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी झाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल मासूम को उपचार के लिए बिजनौर भेज दिया गया। यहां से उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना की तहरीर दे दी गई है। सूचना पर पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। आरोपी चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें