फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर बैराज पर मुंबई के फिल्म प्रोडक्शन का गीत की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रेहाना फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के दो गीतों की शूटिंग हैदरपुर वेटलैंड और बैराज पर आलोक गोविल के निर्देशन में की गई। फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता शाकिर अंसारी के अनुसार एएसए म्यूजिक के लिए दो गानों की शूटिंग की गई। दोनों गानों का निर्देशन आलोक गोविल ने किया। जादू चला गीत में शिवानी सिंह और अर्शलान और सक्षम राणा ने अभिनय किया। जबकि इतराने लगी..गीत में आरिश सिद्दीकी, अंशिका तथा मुखराम ने अभिनय किया है। दोनों गीत मुंबई में शाकिर अंसारी ने लिखे हैं। शूटिंग का मुहूर्त वन विभाग के रेंजर ने मुहूर्त क्लैप देकर किया। गीतों के निर्माता शाकिर अंसारी, सह निर्माता असलम सिद्दीकी, मेकअप रिंकू रंगीला, सहायक मुखराम सिंह, डीओपी अंकुर, गीतकार और गायक आशिम शेख रहे। ये दोनों गीत जल्द ही एएसए म्यूजिक के चैनल पर रिलीज़ किए जाएंगे। इस अवसर पर रैना गोविल, रेहाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें