फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हत्याकांड में वांछित ग्राम प्रधान और उसके भाई पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, किरतपुर। आसिफ हत्याकांड में फरार चल रहे दूधली के ग्राम प्रधान और उसके भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दरअसल एक महीना पहले अपनी पत्नी को लेने आए आसिफ की ससुराल के गांव दूधली में घेरकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

किरतपुर थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि फरार चल रहे ग्राम प्रधान मोहम्मद लड्डन और उसके भाई दिलशाद पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पांच नामजद आरोपियों में तीन पहले ही जेल जा चुके हैं। बता दें कि गांव दूधली में नौ सितंबर को गांव सराय इम्मा निवासी आसिफ उर्फ बाजा की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था, लड़की पक्ष का कहना था कि आसिफ की शादी नहीं हुई थी, पत्नी बनने का कोई सवाल ही नहीं था।
हत्याकांड का वीडियो भी वायरल हुआ था। हत्याकांड की साजिश में ग्राम प्रधान व उसका भाई दिलशाद को आरोपी बनाया गया। जोकि पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें