पुलवामा शहीदों के समर्थन में रैली निकाली राखी मेमोरियल की छात्राएं।
- फोटो : DHAMPUR
पुलवामा शहीदों की याद में रैली निकाली
अफजलगढ़। राखी मेमोरियल इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन में पुलवामा घटना में शहीद वीर जवानों की याद में शहीद दिवस मनाया गया। शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं व शिक्षिकों ने अनेक देशभक्ति से ओतप्रोत गीत एवं कविताओं का उद्घोष कर वीरों की गाथाओं को ताजा किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शहीदों की याद में एक रैली निकाली। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर विद्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में छात्र छात्रा पुलवामा में शहीद वीर जवानों की याद में संदेश देते चल रहे थे। मैं जला हुआ राख नहीं, अमर दीप हूूं, जो मिट गया वतन पर मैं वो शहीद हूं। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले। वतन पर मर मिटने वालों का बांकी यहीं निशा होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अदिति, शालू, प्रियंका सहित सादाब, अदनान, लव कुश, कर्णम, शुभ्र व निधि आदि रहे।