पैसों से मोहताज व्यक्ति ने की खुदकुशी
बिजनौर। पैसों से मोहताज एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी दिनेश वर्मा ने सोमवार रात घर में छत के पंखे पर लटकर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते उसका काम ठप होने से दिनेश पैसों के लिए मोहताज हो गया था। परिजनों ने भी मदद से हाथ खड़े कर दिए थे। पुलिस के मुताबिक पत्नी भी मृतक को सहारा नहीं देती थी। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक घर में शव लटका देख ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कर शव लटकाया गया था। मृतक के दोनों पैर जमीन से सटे थे व गर्दन लटकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र सुमित वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि परिजनों की गैर मौजूदगी में दिनेश वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली है।