नूरपुर। शनिवार को गांव गोहावर में मुरादाबाद हाईवे पर हुए सड़क हादसे से दो परिवारों में दुखों का पहाड़ टूटा है। जबकि दो बहनों के सिर से मां बाप का सहारा उठ गया।
सड़क हादसे में मृत सुरेश तीन बच्चों का पिता था। वह पत्नी सीमा और सबसे बड़ी पुत्री सिवी (17), पुत्र हर्ष (15), पुत्री कनक (6) को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक समरपाल एक पुत्र और चार पुत्रियों का पिता था। पुत्र व दो पुत्रियों की शादी कर चुका था। दो पुत्री निक्की (24) और प्रीती (22) की शादी करनी थी। समरपाल की पत्नी सीमा की कोरोना काल में मौत हो गई थी। मां के बाद पिता की मौत से दोनों बहनों के सिर से बाप का सहारा उठ गया। घायल विपिन की भी आर्थिक स्थिति कमजोर है। तीनों लोग भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।