फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर- सर्पदंश से अधेड़ और एक युवक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूरपुर। मछली जाल में फंसे सांप के काटने से अधेड़ की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य युवक की भी सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नरेंद्र शर्मा (60) मंगलवार दोपहर दो बजे गांव मिर्जापुर ढीकली झील पर अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। बताया जाता है कि मछली के जाल में जहरीला सांप आ गया। नरेंद्र ने सांप का मुंह मुट्ठी में कर लिया। इस बीच सांप ने उसके हाथ में काट लिया। साथी उसे उपचार के लिए झाड़फूंक वालों के पास ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गंज ले जाकर शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। इसके अलावा गांव टंढेरा निवासी शेरपाल (35) को छत पर सोते समय सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें