फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कैंची और ईंट से वार कर बेसहारा युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी युवक
विज्ञापन

-मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, झारखंड निवासी होने के लगाए जा रहे कयास
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। जंगल में स्थित देव स्थान पर एक बेसहारा युवक की कैंची और ईंट से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने आला कत्ल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतक की शिनाख्त की नहीं हो सकी है।
अकबराबाद पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे एक युवक पहुंचा, जिसके हाथ खून से सने हुए थे। उसने हत्या करके आने की बात कही। इसके बाद पुलिस उसके बताए स्थान पर पहुंची। अकराबाद से करीब आधा किलोमीटर दूर वीरान जंगल में ग्राम देवता के स्थल पर पुलिस को एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसे कोतवाली देहात पीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बताया गया कि हत्यारोपी फरमान पुत्र शफीक निवासी ग्राम अकबराबाद ने युवक के गले पर कैंची से वार किए। इसके बाद सिर पर ईंटों से उसके मरने तक प्रहार किया। पूछताछ में पता चला कि मरने वाला युवक अकराबाद में इधर उधर घूमता रहता था, जिसका कोई ठौर ठिकाना नहीं था। पुलिस युवक को मानसिक रूप से कमजोर बता रही है।
पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्यारोपी फरमान के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। दोनों सिगरेट पी रहे थे। सिगरेट को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ। हत्यारोपी युवक फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।


चार दिन पहले ही गांव आया था हत्यारोपी
हत्यारोपी फरमान मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। चार दिन पहले ही गांव आया था। जिस जगह पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया, वह जगह बिलकुल वीरान है। नदी का खादर इलाका होने की वजह से जमीन पठारनुमा है। उधर, हत्यारोपी युवक का उस स्थान पर कैंची लेकर जाना भी सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि सिगरेट पीने भी गया था तो कैंची लेकर जाने की क्या जरूरत आन पड़ी।



गांव वाले बोले, झारखंड का रहने वाला है मृतक
मरने वाला युवक पिछले 15 दिनों से ग्राम अकबराबाद में घूम रहा था। वह मानसिक रोगी लगता था। कई बार वह निर्वस्त्र अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। ग्रामीणों के अनुसार वह अपना नाम मुजीब और झारखंड का रहने वाला बताता था। कुछ दिन पूर्व गांव के लोगों ने उसे झारखंड जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था लेकिन वह फिर लौट आया। पुलिस के मुताबिक यह बात अभी पूरी तरह से पुख्ता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गांव में घूमने वाले मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की सिर में ईंट से चोट पहुंचाकर हत्या की गई है। हत्यारोपी फरमान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें