फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी का भव्य स्वागत

विज्ञापन
नजीबाबाद में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी का स्वागत करते नागरिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी का भव्य स्वागत
विज्ञापन

नजीबाबाद। फिल्म प्रोड्यूसर एवं समाजसेवी वसीम कुरैशी का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता और समाजसेवियों ने रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। फिल्म देहाती डिस्को और यू ट्यूब पर कई गानों को लांच कर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले नगर के फिल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा नेता वसीम कुरैशी का नजीबाबाद पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
वसीम ने नागरिकों का स्वागत करते हुए नगर के सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर समाज के उत्थान और क्षेत्र के बहुमुखी विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता डॉ. राजीव अरोड़ा, लवी अग्रवाल, सौरभ, राजीव गुप्ता, प्रदीप डेजी, हाजी यूनुस कुरैशी, मुकीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, जुल्फिकार टाइगर, इब्राहीम एड., रवि प्रजापति, मो. इस्लाम, मंसूर, यूनुस चौधरी, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप, विशाल प्रतिष्ठान और पालोमल कॉलोनी में भी वसीम का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस, सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल और छातों का वितरण सात को
वसीम कुरैशी एंबुलेंस सात अगस्त को समाजसेवी मिशन के अंतर्गत नगर को प्रदान करेंगे। सुरेश पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में नगर के 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और रेलवे स्टेशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के फुटपाथ कारोबारियों को करीब 300 छातों का वितरण किया जाएगा।

नजीबाबाद में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी का स्वागत करते नागरिक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें