फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित फव्वारे का भव्य लोकार्पण किया

Sun, 02 Jun 2019 11:41 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाया गया फव्वारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा  में नगर पालिका परिषद के सौन्दर्यकरण हेतु पुन: निर्मित फव्वारा का लोकार्पणकिया गया। नगर पालिका चेयरमैन अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी शहर के अरुणेंद्र पांडेय, इमाम मौलाना कामिल, कुंवर राणा प्रताप, पंडित जोगेंद्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा, व्यापारी नेता अरुण वर्मा आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में इस फव्वारे का निर्माण कराया था, लेकिन उनके बाद आये चेयरमैन के कार्यकाल में फव्वारे को जीर्ण अवस्था में पहुंचा दिया गया। कहा कि चुनाव में सभी को अपने मताधिकारों का प्रयोग करने का अधिकार है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री या प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नालायकी के दायरे में आती है। अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र पांडेय ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे तो विकास करना चाहते हैं लेकिन चन्द लोग अवरोधक बने हुए है। नगरपालिका के सभी वार्डों के सभासद,  डॉ. एचएस कालरा, असजद चौधरी, अनिल कुशवाहा, डा. राजबहादुर शर्मा, डा. यज्ञदत्त गौड़, अब्दुल्ला रहीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें