फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में दिखाई देगी जिले की सांस्कृतिक विरासत की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूं तो हर साल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं लेकिन इस कुछ अलग होने जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस बार जिले की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी। इस संबंध में सीडीओ पूर्ण बोरा जरूरी सुझाव दिए। वहीं शुद्ध जल उपलब्ध कराने को पानी जांच कर लिए टीम तैनात की जाएगी, जिससे जल जनित बीमारियों से बचाव रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ पूर्ण बोरा ने मेला स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार, डीआरडीए के परियोजना निदेशक जीडी तिवारी, जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन मेले को भव्य रूप देने में लगा है।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने अधिकारियों को हिदायत दी कि मेले में जिले की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम हों। मेले में आने वाले लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराएं। कहा कि श्रद्धालुओं को जल जनित बीमारियों से बचाने के लिए पेय जल की लगातार जांच हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करें। आवश्यकता अनुसार पर्याप्त संख्या में शौचालय बने। अधिकारी खाद्य सामग्रियों की शुद्धता पर निगाह रखें। प्रकाश तथा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें