ॣबजनौर में मामले की जानकारी लेते वनाधिकारी।
बिजनौर। सोमवार की शाम अमानगढ़ में चारा लेने गई युवती पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को खोजा।
परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम युवती सुक्रा (20) पुत्री मासूम अली निवासी गुर्जर गेट अमानगढ़ रेंज के झिल्लूखाता कंपार्टमेंट पांच में चारा लेने गई थी। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। साथ गई महिलाओं ने बाघ का हमला होने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ युवती की तलाश शुरू की। युवती की लाश झिल्लूखाता में मिली। मौके पर युवती के गले पर जानवर के निशान थे। मौके पर डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निशान के आधार पर हमला बाघ ने किया था। मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वनाधिकारियों ने बाघ की तलाशा शुरू कर दी है।
ॣबजनौर में मामले की जानकारी लेते वनाधिकारी।
ॣबजनौर में मामले की जानकारी लेते वनाधिकारी।