फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बास्टा निवासी दो लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बास्टा के मोहल्ला सादात निवासी तहजीब हैदर ने बताया कि मोहल्ला के एक प्लाट में इमामबाड़ा बना हुआ है। सरकारी दस्तावेज में उनके खानदान वालों के नाम इमामबाड़ा दर्ज है। खानदान के लोगों द्वारा ही इमामबाड़ा बनवाया गया था। उनके द्वारा ही इमामबाड़े की देखरेख व मरम्मत आदि होता है। सालाना मजलिसे भी परिवार वाले बिना किसी चंदे के अपने खर्चे से करते हैं। आरोपियों ने इमामबाड़े को हड़पने की नियत से प्लॉट नंबर से इमामबाड़े का हदोदरबा दूसरे प्लाट नंबर मकान में दर्शा कर शिया वक्फ बोर्ड में वक्फ अलल औलाद के नाम पर फर्जी तरीके से दर्ज करा दिया। तहजीब हैदर ने बताया कि दोनों प्लॉट ही उसके कब्जे में सिलसिलेवार चला आ रहा है। आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर इमामबाड़े पर नाजायज कब्जा करने की नीयत से शिया वफ्फ बोर्ड से अपने नाम से धोखे से प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इसकी जानकारी 18 जूून को हुई, जब आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें