नहटौर के गांव पाडली मांडू में कुत्ते के हमले में घायल बच्ची दीपा। संवाद
नहटौर (बिजनौर)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में छह वर्षीय बच्ची दीपा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दीपा की नानी लीलावती पत्नी कृपाल ने बताया कि वह वृहस्पतिवार को जनपद अमरोहा के गांव रमपुरा में अपनी बेटी रानी के घर गई थी। शुक्रवार को वहां से लौटते वक्त उसकी धेवती दीपा पुत्री प्रदीप भी उसके साथ आ गई। बता दें कि चार दिन पूर्व भी गांव में घर के बाहर खेल रहे तेरह वर्षीय बालक केतन पुत्र रंजीत सिंह पर उक्त आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका मेरठ में उपचार चल रहा है। कुत्ते के हमलों से ग्रामीण दहशत में है।