फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव मंडेयो में जाल में फंसा मगरमच्छ, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
नांगल सोती- गांव मंडेयो में मगरमच्छ को देखते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल सोती। तालाब में मछली पकड़ने को लगाए जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गंगा नदी में छोड़ दिया। ग्राम पंचायत रायपुर खास के मौजा मंडेयो में आबादी के समीप तालाब है। तालाब में दहीरपुर निवासी एक व्यक्ति मत्स्य पालन करता है। तालाब के आसपास कई दिनों से मगरमच्छ देखा जा रहा था। सोमवार की शाम मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल डालकर छोड़ दिया। रात्रि में किसी समय मगरमच्छ जाल में फंस गया। मंगलवार की सुबह मगरमच्छ जाल में फंसने की सूचना से गांव में फैल गई। सूचना मिलने पर वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब सात फीट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गंगा नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को तालाब के आसपास सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें