धामपुर। ग्राम पंचायत दौलतपुर के गांव शेखपुरा में सात बीघा सरकारी जमीन में 20 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। चिह्नित सात बीघा जमीन की विकास विभाग की ओर से साफ-सफाई कराई गई है। गंगा स्नान पर्व के संपन्न होने के बाद गोशाला के निर्माण को कार्य शुरू होगा। ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि गोशाला के तैयार होने के बाद शुरुआत में लगभग 100 से अधिक संरक्षित पशुओं को आश्रय मिल सकेगा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गोशाला में 20 लाख रुपये की लागत से टिन शेड, चारदीवारी, भूसा घर, हरा चारा स्टोर, कुट्टी काटने की मशीन, तारबाड़, पशुओं के पानी की व्यवस्था की जाएगी।