-वन विभाग ने ग्रामीणों को मुखौटा बांटे
नहटौर। एसडीओ अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को गांव मुकर्रमपुर पहुंची वन विभाग की टीम ने हमलावर गुलदार को पकड़वाने के लिए फजलपुर वाले रास्ते पर घटना स्थल के पास पिंजरा लगवाया। जिसमें बकरा बंधवाया गया। टीम ने ग्रामीणों को समूह में जंगल जाने, काम करते समय चौकन्ना रहने, पीछे मुखौटा लगाकर रखने, बच्चों को जंगल में न ले जाने, गले पर मोटा कपड़ा लपेट कर रखने, बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट लगाने तथा गले पर भी कपड़ा लपेटने, रात में जंगल न जाने आदि बचाव संबंधी जानकारी दी। उधर, गुलदार के हमले में घायल साक्षी की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। परिजनों ने उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया है।