फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पलंग पर सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत

Fri, 31 Oct 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। गांव छितावर में घर में पलंग पर सो रहे 12 वर्षीय मधुर कश्यप पुत्र लोकेंद्र कश्यप की सांप के डसने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। जब तक जिला अस्पताल लेकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मधुर बुधवार रात घर में पलंग पर सो रहा था। सोते समय उसके पैर में सांप ने डस लिया। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वे रात में ही उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत और खराब हो गई। कहीं से आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे बिजनौर सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मधुर को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह गांव के ही पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें