दिल्ली के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था
नजीबाबाद/नांगलसोती। कृषि कानून वापस कराने को लेकर 26 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए किसानों काजत्था नजीबाबाद और नांगलसोती से रवाना हुआ।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, संदीप सिंह, बलवेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, वीरेश राणा, सौरभ चौधरी, रामअवतार, हरप्रीत सिंह, लवदीप सिंह, गुरप्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुआ। किसानों ने दिल्ली जाने से पहले पंचायत की। किसान नेता बाबूराम तोमर, संदीप सिंह ने कहा कि आठ माह से किसान आंदोलन जारी है। जत्थे में लाडी सिंह, सुखवेंद्र सिंह, बूटा सिंह, जबर सिंह, गुरमेल सिंह, अनुज सिंह, जसपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। पूर्व तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान सतविंद सिंह पोप, नसीम अंसरी, हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह गोल्डी के नेतृत्व में बीरूवाला से किसानों का जत्था दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। उधर, नांगलसोती से भाकियू के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व ब्लॉक मंत्री अवनीश कुमार, राजवीर सिंह, कुलवीर सिंह, नरदेव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली प्रदर्शन के लिए रवाना हुए।