फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी, बालक की मौत

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/मंडावली। नांगल थाना क्षेत्र के गांव सरायआलम निवासी सुनील कुमार का पांच वर्षीय पुत्र शिवम कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। चिकित्सकों ने उसके डिप्थीरिया से ग्रसित होने की पुष्टि की थी। परिजन शिवम को उपचार के लिए दिल्ली स्थित एक नर्सिंग होम ले गए थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। उधर, मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली निवासी स्वाति कुछ समय से बुखार से पीड़ित थी। गुरुवार को अचानक स्वाति की तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। स्वाति राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला में कक्षा 12 की छात्रा थी। स्वाति की मृत्यु उपरांत प्रधानाचार्य ने शोक में कॉलेज में अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें