बिजनौर। सरकारी विभाग का एक कार्यालय आए दिन सुर्खियों में रहता है। अफसर की कार का चालक भी आए दिन नशे में धुत होकर कार्यालय पर हंगामा करता है। शुक्रवार को उसकी करतूतों से विभाग को शर्मसार होना पड़ा। गैरेज में चालक को आपत्तिजनक स्थिति में दो युवतियों के साथ देखे जाने से यहां हंगामा हो गया। मामला खुलने पर नशे में धुत चालक कार्यालय से फरार हो गया। विभाग के कर्मचारी मामले पर पर्दा डालने में जुटे हैं। काफी देर तक दोनों युवतियां कार्यालय के बाहर ही घूमती रहीं। कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है पर कोई भी कुछ करने को तैयार नहीं है। पंद्रह दिन पूर्व भी कार्यालय में इसी तरह का मामला हुआ था।