नजीबाबाद। विदेशी मेहमानों ने नन्हे मियां की मजार पहुंचकर कव्वाली का लुत्फ उठाया। नजीबाबाद में चल रहे मेला नेजा गुजरी में नन्हे मियां की मजार पर एक सप्ताह तक कव्वालियों के आयोजन होते हैं। कान्हा रॉयल सेल्यूट में पहुंचे विदेशी मेहमान अमेरिका की मैरी यूज और कनाडा की ली जीला ने होटल स्वामी के साथ नन्हे मियां मजार की जियारत की और कव्वालियों का लुत्फ उठाया। कान्हा रॉयल सेल्यूट स्वामी कान्हा कर्णवाल और सुनील कर्णवाल से विदेशी मेहमानों ने आयोजन की प्रशंसा की। बदायूं के कव्वाल नईम साबरी और बनारस की रुही रंगोली के बीच कव्वाली के मुकाबले का लोगों ने लुत्फ उठाया। मेला नेजा गुजरी में बाजार नवाब गंज में झूले , जरूरी सामान, खाद्य वस्तुओं के स्टाल और विशेष हलवा-पराठे के स्टालों ने लोगों को आकर्षित किया।