छाछरीमोड़। कसौंदी की जहरीली फली ने एक मासूम की जान ले ली। खेल-खेल में फली खाने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव गांवड़ी बुजुर्ग निवासी शाहिद पुत्र जफर शुक्रवार को घर के पास गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में ही उसने पास में खड़ी कसौंदी की फलियां खा लीं। रात को शाहिद को तेज बुखार हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। गंभीर हालत में उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया, जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शाहिद की देर रात मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।