धामपुर। अनंत श्री धर्म प्रचार संस्थानम की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
रानीखेत में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत सम्मेलन में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले आचार्य डा. दिनेश चंद्र भारद्वाज को इस उपलब्धि पर बुधवार को कई सामाजिक संस्थाओं ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर साहित्यकार चरण सिंह सुमन, जितेंद्र कपूर, अरुण अग्रवाल, राजेंद्र अरोड़ा, मनोज रस्तोगी, रामप्रकाश वर्मा, इंद्रजीत शर्मा, सुभाष कौशिक, डॉ. एनपी सिंह, पंडित धर्मवीर, मेघराज सिंह, रणवीर सिंह, अशोक कुमार, विजयपाल सिंह आदि रहे।