बिजनौर। एक युवती से उसके फूफा ने ही दुष्कर्म किया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए फूफा के गांव गई थी। वहां पर 31 मई को उसका नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फूफा करौंदा आया। उसने युवती को बताया कि उसकी फूफी उससे मिलना चाहती है। युवती बाइक पर फूफा के साथ बैठकर चली गई। आरोप है कि फूफा ने जंगल में बाइक रोक कर युवती को डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में छोड़ कर चला गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।