धामपुर। वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक सत्यराज को साहित्य श्री सम्मान 2013 से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान काठमांडू में आठ से 11 जून तक आयोजित होने वाले 27 वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य कला मंच समारोह में प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व सत्यराज को संपूर्ण साक्षरता अभियान संदर्भित नुक्कड के लेखन पर जनवरी में परिवर्तन जन कल्याण समिति दिल्ली द्वारा साहित्य श्री सम्मान मिल चुका है।