फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में संघर्ष, आठ घायल

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर । छात्रों में जमकर लात घूंसे और बेल्ट चलीं। इसमें आठ छात्र घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

यहां के इंटर कॉलेजों में छमाही परीक्षा का रिजल्ट कुछ दिन पहले ही घोषित हुए हैं। लाइन पार के एक गांव का छात्र किसी विषय में फेल हो गया था। उसने परीक्षा में बराबर की सीट पर बैठे छात्र पर किसी सवाल का उत्तर नहीं बताने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से वह फेल हुआ है। शुक्रवार को दोनाें छात्रों में इसको लेकर विवाद हो गया। दोनाें के समर्थक आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों लात घूंसे और बेल्ट चले। इसमें कपिल, संजीव, हृदेश, सर्वेश, आदित्य समेत सात आठ छात्रों को चोट आई बताई गई हैं। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें