फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जनता हलकान

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। डबल फाटक क्षेत्र सहित नगर के प्रमुख चौराहों पर शनिवार को कई बार जाम लगा। इससे वाहनों चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। हाईवे से जुड़े डबल फाटक रेलवे क्रासिंग के निकट तहसील मुख्यालय के सामने एक वर्ष से फ्लाई ओवर निर्माणाधीन है। फ्लाई ओवर निर्माण के चलते जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इस तरफ से हरिद्वार-मुरादाबाद एवं मेरठ-पौड़ी हाईवे का यातायात गुजरता है। इस रेलवे क्रासिंग से जंक्शन स्टेशन होने के कारण दिनभर में दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। अक्सर क्रासिंग आधा से एक घंटे के लिए कई-कई ट्रेनों के आवागमन के लिए बंद हो जाता है। जिससे लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस जाते हैं। इससे नगर के अन्य चौराहों तक जाम पहुंच जाता है। शनिवार को डबल फाटक रेलवे क्रासिंग, माल गोदाम तिराहा, कृष्णा टाकीज चौराहा तथा जगन्नाथ चौराहे पर कई बार जाम लगा। यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने से सिविल पुलिस के दारोगा और सिपाहियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें