फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर जाल लगी चार बसों का चालान काटा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पीटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने छत पर जाल लगी प्राइवेट बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने छत पर जाल लगी चार बसों का चालान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने नजीबाबाद मार्ग पर स्थित सेंट मैरी स्कूल पर बसों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने छत पर जाल लगी कई बसों को खाली कराकर वापस भेजा और उन्हें बसों की छत पर लगा जाल उतरवा कर आने को कहा। इस दौरान वापस ले जाने में आना कानी करने पर चार बसों का चालान किया। उन्होंने बताया कि बस स्वामियों को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद यदि किसी बस की छत पर जाल दिखाई दिया तो संबंधित बस को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें