चांदपुर। ग्राम बास्टा निवासी कमरूद्दीन ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर लड़की व भतीजे की बहू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कमरूद्दीन ने बताया कि आरोपी घर में घुसकर लड़की पत्नी व भतीजे की बहू के साथ गाली गलौच करने लगे। गाली गलौच को मना करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने निजामुद्दीन, खुर्शीद, अशरफ और उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।