96 चिकित्सकों को लगे कोरोनारोधी टीके
नगीना/किरतपुर। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चौथे राउंड में शुक्रवार को नगीना सीएचसी पर 96 चिकित्सकों को टीका लगाया गया। सीएचसी के अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि चौथे राउंड में नगीना सीएससी के 102 चिकित्सकों एवं नगर के प्राइवेट चिकित्सकों को टीका लगना था। प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा ने बताया कि जिन चिकित्सकों को टीका लगाया गया वे पूरी तरह स्वस्थ हैं, उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। किरतपुर में डॉ. फैजान खां ने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कोई विशेष परेशानी नहीं आई। शुक्रवार को निजी चिकित्सक मोहम्मद जुनैद, डॉ. नूर, डॉ. एम फैजान खां आदि ने कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अपने क्लीनिक पर टीकाकरण कराया।