मेधावियों को सम्मानित किया
बिजनौर। उजागर सेवा समिति द्वारा आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नगर के एक हॉल में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभी सुविधा न होने के बाद भी इन विद्यार्थियों ने खुद को साबित किया है। कांशीराम कॉलोनी की सानिया, निशा रानी, समरीन परवीन, अलविश, फरहीन, मुस्कान आदि ने अच्छे अंक प्राप्त किए। इनके अलावा नाहिदा परवीन, शीतल, नूजहत, अंजलि, अलका, नीरज, हिमांशु, अनमोल, हर्षित, विशाल, मुकुल, मुसकान, रितेंद्र, शीतल, मनीषा, जोया मुनीर, सोनिया, शाद, काजल, मोनिका, रचित, खुशबू सपना आदि को भी सम्मानित किया गया। डॉ. रचना पाल ने सभी से आगे बढ़कर और मेहनत करने का आह्वान किया। डॉ. पूनम शर्मा ने इन विद्यार्थियों को प्रेरणास्त्रोत बताया। भारती गौड़ ने विद्यार्थियों से अनुशासित रहने व सविता आर्य ने विद्यार्थियों को उच्च पदों पर पहुंचने को प्रेरित किया।