परिषदीय स्कूलों का कक्षा आठ का रिजल्ट आज
हल्दौर। बीआरसी हल्दौर पर परिषदीय विद्यालयों की कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन किया गया। परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। आज विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए जाएंगे। ब्लॉक संसाधन केंद्र हल्दौर पर ब्लॉक क्षेत्र के समस्त 72 परिषदीय विद्यालय की कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन बीईओ प्रदीप कुमार कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। इस परीक्षा में 1369 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 56 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। कक्षा आठ की उक्त परीक्षा में 1313 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। एबीआरसी नागेश कुमार ने बताया कि छात्र- छात्राओं को उनके अंकपत्र शनिवार को विद्यालय में वितरित किए जाएंगे।